September 5, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

VIDEO Himachal Pradesh New CM Sukhwinder Singh sukhu : हिमाचल में कांग्रेस ने सुखविंदर के नाम पर लगाई मुहर, दो डिप्टी सीएम का फार्मूला भी तय, प्रतिभा सिंह के समर्थकों ने किया जबरदस्त हंगामा, देखें वीडियो

यहां देखें वीडियो 👇

हिमाचल प्रदेश में लंबी सियासी हलचल के बाद कांग्रेस हाईकमान ने सुखविंदर सिंह के नाम पर मुहर लगा दी है। कुछ देर बाद ही औपचारिक ऐलान होना बाकी है। ‌ इसके साथ राज्य में दो डिप्टी सीएम भी मिल सकते हैं। जिसमें प्रतिभा सिंह के बेटे विक्रमादित्य और मुकेश अग्निहोत्री नए उपमुख्यमंत्री होंगे। अभी शिमला में पार्टी हाईकमान की मीटिंग चल रही है। इस मीटिंग में प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा मौजूद हैं।

Live 👇

मैं सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और प्रदेश की जनता का शुक्रगुजार हूं। हमने हिमाचल प्रदेश की जनता से जो वादे किए हैं, उन्हें पूरा करना मेरी जिम्मेदारी है। राज्य के विकास के लिए हमें काम करना है: हिमाचल प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू । राजनीति की जो सीढियां मैंने चढ़ी हैं उसमें गांधी परिवार का बहुत योगदान रहा है। जो वादे हमने जनता से किए उसे लागू करने की जवाबदेही मेरी है। हम सत्ता, सत्ता के लिए नहीं चाहते हैं, हम सत्ता परिवर्तन के लिए लाए हैं: हिमाचल प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू।
हाईकमान ने आज सुखविंदर सिंह सुक्खू को कांग्रेस विधायक दल के नेता यानी मुख्यमंत्री(हिमाचल प्रदेश का) के रूप में चयन किया है और उपमुख्यमंत्री के रूप में मुकेश अग्निहोत्री को चयन किया है: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रिपोर्ट के मुताबिक सुखविंदर सिंह का हिमाचल का नए मुख्यमंत्री बनना लगभग तय है, उनके साथ प्रतिभा सिंह के बेटे विक्रमादित्य और उन्हीं के खेमे से मुकेश अग्निहोत्री को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। राज्य के मुख्यमंत्री पद के लिए पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह भी दावेदारी कर रही थीं। हालांकि, विधायकों से रायशुमारी के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू इस दौड़ में आगे निकल गए थे। कांग्रेस हाईकमान ने भी उनके नाम पर मुहर लगा दी । इससे पहले प्रतिभा सिंह के समर्थक ‘सुक्खू सुक्खू नहीं चलेगा’, ‘हाईकमान हाय हाय’, ‘रानी साहिबा जिंदाबाद’, के नारे लगा रहे हैं। समर्थक भारी संख्या में होटल के सामने नारेबाजी कर रहे हैं। कई समर्थक जबरन होटल की सिक्योरिटी को दरकिनार करते हुए होटल के अंदर घुसे। शिमला में कांग्रेस पर्यवेक्षकों के होटल के बाहर प्रतिभा सिंह के समर्थक नारेबाजी कर रहे हैं। समर्थक ‘हाईकमान हाय हाय’ के नारे लगाए । बता दें कि हिमाचल प्रदेश की 68 सीटों में कांग्रेस को 40 सीटों पर जीत मिली है। ‌ वहीं भारतीय जनता पार्टी ने 25 सीटें जीती हैं।

Leave a Comment