सपा नेता के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, यह है पूरा मामला - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 22, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राजनीतिक

सपा नेता के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, यह है पूरा मामला

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के दोबारा आने के बाद आरोपित सपा नेताओं के खिलाफ पुलिस ने अभियान छेड़ रखा है। पिछले दिनों बरेली के भोजीपुरा से सपा विधायक शहजिल इस्लाम के गैर कानूनी ढंग से बनाए गए पेट्रोल पंप को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया था। उसके बाद एटा के अलीगंज से सपा के पूर्व विधायक रामेश्वर प्रसाद यादव और उनके भाई जोगेंद्र यादव के खिलाफ अवैध रूप से जमीन पर कब्जा करने के आरोप पर मुकदमा दर्ज किया गया था। ऐसे ही सपा के छोटे-मोटे कई नेताओं के अपराधों की कुंडली भी यूपी पुलिस खोलने में लगी हुई है। लेकिन यूपी के प्रतापगढ़ से इस बार समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े सौरभ सिंह पर न तो कोई बुलडोजर की कार्रवाई हुई न जमीन हड़पने के आरोप लगे बल्कि उनकी पत्नी ने उनके खिलाफ दहेज उत्पीड़न रिपोर्ट दर्ज कराई है। सपा नेता सौरभ सिंह की पत्नी सुनैना सिंह सैंगर ने अपने पति, ससुर और सास पर दहेज उत्पीड़न, जिंदा जलाने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। इस मामले में लालगंज पुलिस ने बताया कि सौरभ सिंह की पत्नी ने आरोप लगाया कि उनके पति, सास और सुसर उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं। आग से जिंदा जलाने और मारपीट का आरोप लगाया। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। बता दें कि इस बार विधानसभा चुनाव में सौरभ सिंह प्रतापगढ़ के विश्वनाथ गंज सीट से चुनावी मैदान में उतरे थे, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

Related posts

गुरु गोविंद सिंह के पुत्रों साहिबजादों के बलिदान दिवस पर सीएम योगी ने किया नमन

admin

शिक्षा परिषद का बड़ा फैसला, यूपी के सभी मदरसों में राष्ट्रगान अनिवार्य किया गया

admin

VIDEO उद्घाटन करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री पर मधुमक्खियों के झुंड ने किया हमला, सुरक्षाकर्मियों ने बचाया, बिना उद्घाटन किए लौटे, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment