पैतृक गांव सैफई में मुलायम सिंह यादव हुए पंचतत्व में विलीन, बेटे अखिलेश ने दी मुखाग्नि, तमाम राजनीतिक दलों के नेता मौजूद रहे - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
June 13, 2026
Daily Lok Manch
Recent उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय

पैतृक गांव सैफई में मुलायम सिंह यादव हुए पंचतत्व में विलीन, बेटे अखिलेश ने दी मुखाग्नि, तमाम राजनीतिक दलों के नेता मौजूद रहे

(Mulayam Singh Yadav funeral) : समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का आज उनके पैतृक गांव इटावा के सैफई में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। नेताजी के अंतिम संस्कार में लाखों लोगों की भीड़ उमड़ी। सभी ने नम आंखों से मुलायम सिंह को आखिरी विदाई दी। ‌उनके बेटे अखिलेश यादव ने उनके पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। सोमवार को 82 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली थी। सैफई में मुलायम सिंह यादव के पार्थिव शरीर के दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। मुलायम सिंह यादव अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के बीच ‘नेताजी’ के नाम से मशहूर थे।

उनकी अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान पूरा सैफई ‘नेताजी अमर रहें’ के नारों से गूंज उठा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य और बृजेश पाठक, बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस नेता कमलनाथ, मल्लिकार्जुन खड़गे मौजूद थे। श्रद्धांजलि देने वालों में आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू, भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी और योगगुरु बाबा रामदेव भी थे। इनके अलावा राकांपा चीफ शरद पवार, उनकी बेटी सुप्रिया सुले, भाजपा सांसद वरुण गांधी, मेनका गांधी, आरएलडी अध्यक्ष जयंत चौधरी, सहारा के चीफ सुब्रत राय सहारा, स्वामी प्रसाद मौर्य, सपा राज्यसभा सांसद जया बच्चन, अभिषेक बच्चन और उद्योगपति अनिल अंबानी भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

Related posts

उत्तराखंड के लोकसभा और राज्यसभा के सांसदों ने पीएम मोदी से दिल्ली में की मुलाकात

admin

IND vs WI : वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए हार्दिक पांड्या को बनाया कैप्टन

admin

डीके शिवकुमार चुने गए कांग्रेस विधायक दल के नेता, 3 जून को लेंगे सीएम पद की शपथ

admin

Leave a Comment