Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
November 4, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराने के आरोप ने पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार



सुजानगंज/जौनपुर । उत्तर प्रदेश सरकार एक तरफ जहां उत्तर प्रदेश धर्मांतरण प्रतिषेध अधिनियम कानून बनाकर धर्मांतरण के खिलाफ शिकंजा कस रही है तो दूसरी तरफ ईसाई मिशनरियां धर्म परिवर्तन सभा का आयोजन कर बड़ी संख्या में लोगों को धर्मांतरण कर ईसाई बना रहे हैं।  प्राप्त जानकारी अनुसार स्थानीय क्षेत्र के दो व्यक्तियों ने थाना सुजानगंज में लिखित तहरीर देते हुए आरोप लगाए की ग्राम सभा कुतुबपुर निवासी खेमचंद पुत्र रामदुलार तथा रामनारायण पुत्र खेमचंद ईसाई मिशनरी द्वारा संचालित धर्मांतरण सभा का आयोजन कर हम लोगों को प्रलोभन देकर ईसाई धर्म मे धर्मांतरण करने के लिए विवश कर रहे थे। थाना अध्यक्ष सुजानगंज युजवेंद्र कुमार सिंह ने पूछने पर बताया कि धर्मांतरण सभा की सूचना मिलते ही मौके पर सुजानगंज पुलिस पहुंचकर उपस्थित दो उपाधि को गिरफ्तार किए गए और मौके पर बाइबल की किताब भी बरामद की गई उपरोक्त प्रार्थी के प्रार्थना पत्र के अनुसार आरोपियों के ऊपर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार मिश्रा मुन्ना तथा प्रखंड अध्यक्ष शीतला प्रसाद मिश्र ने मांग किए की आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।

पंकज मणि तिवारी,जौनपुर

Leave a Comment