प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मिडिल ईस्ट में जारी तनावों को लेकर राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। इस बैठक में पीएम मोदी ने राज्यों को टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करने की सलाह दी, साथ ही राज्यों को तैयारी मजबूत रखने को कहा।
PM ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्यों से उनकी तैयारियों के बारे में जानकारी ली। इस बैठक में चुनाव आचार संहिता लागू होने की वजह से चुनावी राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल नहीं हुए थे। बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया है कि ‘टीम इंडिया’ के रूप में मिलकर काम करते हुए देश इस स्थिति से सफलतापूर्वक उबर जाएगा. पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि सरकार की प्राथमिकताएं आर्थिक और व्यापारिक स्थिरता बनाए रखना, ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना, नागरिकों के हितों की रक्षा करना और उद्योग एवं आपूर्ति श्रृंखलाओं को मजबूत करना है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में कहा कि हमें टीम इंडिया की तरह काम करना होगा उन्होंने क्लीयर कर दिया है कि देश में किसी तरह का लॉकडाउन नहीं लगेगा.

