PM Modi Uttarakhand Visit: पीएम मोदी कल उत्तराखंड के दौरे पर आएंगे, सीएम धामी ने लिया तैयारियों का जायजा - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 26, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

PM Modi Uttarakhand Visit: पीएम मोदी कल उत्तराखंड के दौरे पर आएंगे, सीएम धामी ने लिया तैयारियों का जायजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को उत्तराखंड के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने आ रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को समयबद्धता के साथ व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से विशेष लगाव है और उनके आगमन से आपदा राहत कार्यों को और बल मिलेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को उत्तराखंड के आपदा प्रभावित क्षेत्रों के हवाई सर्वेक्षण एवं समीक्षा बैठक के लिए पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचकर प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियों का जायजा लिया।

उन्होंने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाओं को समयबद्धता के साथ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से विशेष लगाव है, यही कारण है कि आपदा के इस कठिन समय में हमें निरंतर उनका सहयोग एवं मार्गदर्शन मिलता रहा है। प्रधानमंत्री के आगमन से उत्तराखंड में आपदा राहत कार्यों को और बल मिलेगा।

Related posts

Uttarakhand Char Dham Yamunotri dham Gangotri Dham Door open : अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले गए, जयकारों से गूंज उठा मंदिर परिसर, सीएम धामी ने की पुष्प वर्षा, देखें वीडियो

admin

बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने किए भराड़ी देवी के दर्शन

admin

विंटर कार्निवाल बना संस्कृति और युवा चेतना का संगम, खटीमा में बोले सीएम धामी

admin

Leave a Comment