Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 21, 2026
Daily Lok Manch
Recent अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय

जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए पीएम मोदी आज इंडोनेशिया रवाना होंगे

इंडोनेशिया के शहर बाली में 15-16 नवंबर को होने जा रहे जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रवाना होंगे। ‌‌वे वहां करीब 20 कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसमें जी-20 शिखर सम्मेलन भी शामिल है।विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने रविवार को पीएम के दौरे के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मोदी जी-20 शिखर सम्मेलन में तीन प्रमुख सत्रों- खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा, डिजिटल परिवर्तन और स्वास्थ्य में भाग लेंगे। जी-20 समिट में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों, जर्मन चांसलर औलाफ स्कोल्ज के साथ चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी पहुंचेंगे।इस बार रूस के राष्ट्रपति पुतिन शामिल नहीं होंगे। मीटिंग से इतर, बाइडेन और जिनपिंग की मुलाकात भी होगी।समिट में फूड एंड एनर्जी सिक्योरिटी, डिजिटल ट्रांस्फॉरमेशन और हेल्थ पर फोकस किया जाएगा। 15 नवंबर को एक कार्यक्रम में पीएम मोदी इंडोनेशिया में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा 16 नवंबर को G20 में शामिल सभी नेता मैंग्रूव फॉरेस की विजिट पर जाएंगे।भारत सितंबर 2023 में अगले जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा।

Leave a Comment