नए साल के पहले ही दिन पीएम मोदी किसानों को देंगे एक और सौगात - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 12, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

नए साल के पहले ही दिन पीएम मोदी किसानों को देंगे एक और सौगात

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों की सभी नाराजगी दूर करना चाहते हैं। बता दें कि पिछले साल 2020 में केंद्र सरकार ने कृषि कानून लागू किया था उसके बाद किसान भाजपा सरकार से नाराज हो गए थे। आखिरकार पीएम मोदी ने कुछ दिनों पहले ही संसद के शीतकालीन सत्र में कृष कानून बिल खत्म कर दिया है। अब एक बार फिर प्रधानमंत्री किसानों को सौगात देने जा रहे हैं। साल 2022 के पहले दिन 1 जनवरी को ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत वे किसानों को योजना की 10वीं किश्त की राशि जारी करेंगे। इसमें करीब 10 करोड़ किसानों को 20 हजार करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर करेंगे। बता दें पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब तक किसानों के बैंक खाते में 1.6 लाख करोड़ रुपए ट्रांसफर किए जा चुके हैं। एक जनवरी पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्रधानमंत्री किसानों के बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर करेंगे। बता दें कि पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा सरकार नहीं चाहती किसान नाराज हों।

Related posts

Pahalgam terrorist attack live  घाटी में बड़ा आतंकी हमला : जम्मू-कश्मीर घूमने आए लोगों को आतंकियों ने नहीं बख्शा, गोलियों की बौछार कर 27 लोगों को मार डाला, कई घायल, पूरा देश गुस्से में, रात में ही श्रीनगर पहुंचे अमित शाह, वीडियो

admin

Monsoon Session संसद का मानसून सत्र आज होगा समाप्त

admin

Odisha Balasore Train Accident : 3 दिनों बाद केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ओडिशा से लौटे, दिल्ली में अधिकारियों के साथ की हाई लेवल की मीटिंग

admin

Leave a Comment