Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 24, 2026
Daily Lok Manch
अंतरराष्ट्रीय

पीएम मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों से फोन पर बात की

टैरिफ को लेकर जारी टकराव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भारत-अमेरिका के संबंधों के मुद्दों पर सटीक जवाब दिया। अब प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों से फोन पर लंबी बातचीत की और दोनों देशों के बीच रिश्तों को मजबूत करने के लिए काम करने की बात कही।

दरअसल, पीएम मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों से फोन पर बातचीत की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी है। यह फोन कॉल अहम इसलिए रही क्योंकि एक तरफ रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध पिछले साढ़े तीन साल से जारी है, तो दूसरी ओर भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ और ट्रेड के मुद्दे पर तनातनी की स्थिति है।

पीएम मोदी ने एक्स पर दी जानकारी
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में लिखा, “राष्ट्रपति मैक्रों के साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई। हमने विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग की प्रगति की समीक्षा और सकारात्मक मूल्यांकन किया। यूक्रेन में संघर्ष को शीघ्र समाप्त करने के प्रयासों सहित अंतर्राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी, वैश्विक शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रहेगी।”

Leave a Comment