Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
November 5, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

पीएम मोदी ने 90 वर्षीय महिला से मुलाकात करने की सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर, जानिए कौन है यह बुजुर्ग शख्सियत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्वीटर हैंडल से शुक्रवार को कुछ तस्‍वीरें साझा कीं हैं। इसमें वह एक बुजुर्ग महिला को प्रणाम करते नजर आ रहे हैं।‌‌ महिला ने पीएम के हाथों को पकड़ रखा है। दरअसल, वह भारतीय सेना के एक पूर्व वरिष्ठ अधिकारी की पत्नी हैं। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनसे मुलाकात की और अपने दिवंगत पति द्वारा लिखित तीन पुस्तकें उन्हें भेंट की। इनमें से एक पुस्तक विभाजन के उनके अनुभवों पर आधारित है। प्रधानमंत्री ने एक के बाद एक किए गए ट्वीट में यह जानकारी साझा करते हुए कहा कि आज उनकी मुलाकात 90 वर्षीय उमा सचदेवा से हुई जो यादगार बन गई। उमा सचदेवा के पति कर्नल एच के सचदेवा (सेवानिवृत्त) सेना के एक सम्मानित अधिकारी थे। मोदी ने कहा, ‘उमा जी ने मुझे अपने दिवंगत पति द्वारा लिखित तीन पुस्तकें भेंट कीं। इनमें से दो गीता से संबंधित हैं जबकि तीसरी ब्लड एंड टियर्स विभाजन के उनके अनुभवों और उनके जीवन पर इसके असर पर आधारित है।

Leave a Comment