पीएम मोदी ने 90 वर्षीय महिला से मुलाकात करने की सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर, जानिए कौन है यह बुजुर्ग शख्सियत - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 28, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

पीएम मोदी ने 90 वर्षीय महिला से मुलाकात करने की सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर, जानिए कौन है यह बुजुर्ग शख्सियत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्वीटर हैंडल से शुक्रवार को कुछ तस्‍वीरें साझा कीं हैं। इसमें वह एक बुजुर्ग महिला को प्रणाम करते नजर आ रहे हैं।‌‌ महिला ने पीएम के हाथों को पकड़ रखा है। दरअसल, वह भारतीय सेना के एक पूर्व वरिष्ठ अधिकारी की पत्नी हैं। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनसे मुलाकात की और अपने दिवंगत पति द्वारा लिखित तीन पुस्तकें उन्हें भेंट की। इनमें से एक पुस्तक विभाजन के उनके अनुभवों पर आधारित है। प्रधानमंत्री ने एक के बाद एक किए गए ट्वीट में यह जानकारी साझा करते हुए कहा कि आज उनकी मुलाकात 90 वर्षीय उमा सचदेवा से हुई जो यादगार बन गई। उमा सचदेवा के पति कर्नल एच के सचदेवा (सेवानिवृत्त) सेना के एक सम्मानित अधिकारी थे। मोदी ने कहा, ‘उमा जी ने मुझे अपने दिवंगत पति द्वारा लिखित तीन पुस्तकें भेंट कीं। इनमें से दो गीता से संबंधित हैं जबकि तीसरी ब्लड एंड टियर्स विभाजन के उनके अनुभवों और उनके जीवन पर इसके असर पर आधारित है।

Related posts

देश में एक और उपलब्धि, “हाइड्रोजन और एयर से चलने वाली बस हुई लॉन्च” देखें वीडियो

admin

Vistara Airlines Bomb Threat : विस्तारा फ्लाइट में बम की सूचना पर यात्रियों में मची अफरा-तफरी

admin

आज से हुए कई बदलाव, गैस सिलेंडर सस्ता, इलेक्ट्रिक वाहन हुए महंगे

admin

Leave a Comment