Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
November 6, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

पीएम मोदी ने लाल किले पर जारी किया चार सौ का सिक्का, देखें झलक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व पर दिल्ली स्थित लाल किले पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान गुरुवार 10 बजे 400 का स्मारक सिक्का और डाक टिकट जारी किए। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले से देश को संबोधित किया।  पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान ने, भारत की अनेकों पीढ़ियों को अपनी संस्कृति की मर्यादा की रक्षा के लिए, उसके मान-सम्मान के लिए जीने और मर-मिट जाने की प्रेरणा दी है। बड़ी-बड़ी सत्ता मिट गईं, बड़े-बड़े तूफान शांत हो गए, लेकिन भारत आज भी अमर खड़ा है, आगे बढ़ रहा है। पीएम ने कहा कि ये किला गवाह है कि औरंगजेब और उसके जैसे अत्याचारियों ने भले ही अनेकों सिरों को धड़ से अलग किया हो लेकिन हमारी आस्था को नहीं बदल सके। संस्कृति की रक्षा के लिए गुरु ने अपना बलिदान दे दिया। बता दें कि सूर्यास्त के बाद लाल किले से देश को संबोधित करने वाले मोदी देश के पहले पीएम हैं।

Leave a Comment