PM Modi Meet South Super Star : पीएम मोदी ने साउथ फिल्म स्टार ऋषभ शेट्टी, यश और पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी जवागल श्रीनाथ, अनिल कुंबले वेंकटेश प्रसाद से मुलाकात की - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 4, 2026
Daily Lok Manch
Recent मनोरंजन राष्ट्रीय

PM Modi Meet South Super Star : पीएम मोदी ने साउथ फिल्म स्टार ऋषभ शेट्टी, यश और पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी जवागल श्रीनाथ, अनिल कुंबले वेंकटेश प्रसाद से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साउथ फिल्म इंडस्ट्रीज के कलाकारों और पूर्व क्रिकेटर से बेंगलुरु के राजभवन में मुलाकात की है। आज सुबह पीएम मोदी ने बेंगलुरु में एयर शो का उद्घाटन किया। इसके लिए पीएम मोदी रविवार शाम को ही बेंगलुरु पहुंच गए थे। यहां राजभवन में प्रधानमंत्री ने फिल्मी और क्रिकेट से जुड़ी हस्तियों से मुलाकात की। कांतारा फिल्म के स्टार ऋषभ शेट्टी और केजीएफ- 2 के स्टार यश पीएम मोदी ने मुलाकात की। ‌इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बता दें, इन दोनों के साथ इस मुलाकात में दिवंगत कन्नड़ अभिनेता पुनीत राजकुमार की पत्नी अश्विनी भी शामिल हुईं।

इसके अलावा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व गेंदबाज जवागल श्रीनाथ, अनिल कुंबले और वेंकटेश प्रसाद भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले। इस मुलाकात के दौरान एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई पहलुओं पर चर्चा की गई। इसके साथ ही राज्य में थिएटरों की संख्या बढ़ाने, सिनेमा का प्रभाव और सिनेमा का इकोनॉमी में योगदान जैसे विषयों पर भी बातचीत की गई। पिछले दिनों ‘कांतारा’ की रिलीज के बाद कई इंटरव्यू में ऋषभ शेट्टी ने पीएम मोदी के लिए अपनी प्रशंसा व्यक्त की है। बता दें कि फिल्म ‘केजीएफ’ के जरिए यश ने ना सिर्फ देश बल्कि विदेशों में अपनी खास पहचान बना ली है। फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया और फिल्म को खूब प्यार दिया। बता दें कि यश को अब फैंस ‘द रॉकिंग स्टार’ भी कहकर बुलाते हैं।

Related posts

राहुल गांधी ने कहा केंद्र सरकार हमारी बात नहीं सुन रही, काले कपड़े पहन कर किया विरोध

admin

एनआईए ने एक बार फिर पीएफआई के कई ठिकानों पर शुरू की ताबड़तोड़ छापेमारी, कई लोगों को लिया हिरासत में

VIDEO : दिल्ली में सुखविंदर सिंह और प्रतिभा सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से की मुलाकात, हिमाचल में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री ने दिया बड़ा बयान, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment