पीएम मोदी का जन्म वडनगर, मेहसाना (गुजरात) में हुआ था। नरेंद्र दामोदरदास मोदी भारत के 14वें प्रधान मंत्री हैं, जिन्होंने 2014 में और फिर 2019 में भारतीय जनता पार्टी की प्रभावशाली जीत का नेतृत्व किया। मोदी के बारे में एक दिलचस्प तथ्य यह है कि वह पहली बार विधायक के रूप में गुजरात के मुख्यमंत्री बने। इसी तरह वह पहली बार सांसद के रूप में सीधे भारत के प्रधान मंत्री बने। 2014 में बीजेपी की बहुमत से जीत के लिये मोदी को श्रेय दिया जाता है। पीएम मोदी का जन्म वडनगर में एक गुजराती परिवार में हुआ था, बचपन में वो चाय बेचने में अपने पिता की मदद करते थे, और बाद में खुद का चाय स्टॉल भी चलाया। मोदी 8 साल की उम्र में आरएसएस के संपर्क में आए और यहां से संगठन के साथ एक लंबा साथ शुरू हुआ। उसके बाद साल 1985 में बीजेपी में शामिल हो गए। आरएसएस के साथ लंबे समय तक रहने के बाद, भारतीय जनता पार्टी में आए और फिर उनके राजनीतिक सफर में तब तीव्र गति आयी, जब वे गुजरात के मुख्यमंत्री चुने गये। आज पीएम मोदी 72 वर्ष के हो गए हैं। आज वह मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में 5 मादा और 2 नर चीते को छोड़ेंगे। बता दें कि यह चीते नामीबिया से लाए गए हैं।


Crow Attack VIDEO : आम आदमी पार्टी के सांसद के सिर पर कौआ “चोंच” मार गया, एक्टिव कैमरामैन ने पलक झपकते ही यह तस्वीरें कैमरे में कैद कर ली, भाजपा ने कहा- “झूठ बोले कौआ काटे”, अभी तक सिर्फ सुना था आज देख भी लिया, वीडियो