Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 26, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

रोजगार मेला स्कीम के तहत पीएम मोदी ने 71 हजार युवाओं को दिए अपॉइंटमेंट लेटर


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार, 13 अप्रैल को 71हजार युवाओं को अपॉइंटमेंट लेटर दिए। पीएम मोदी ने केंद्र सरकार की रोजगार मेला स्कीम के तहत यह लेटर जारी किए। अलग-अलग राज्यों से जुड़े इन सभी युवाओं को केंद्र सरकार के विभागों में नौकरी दी गई है। प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं अपने आप को हमेशा एक विद्यार्थी मानता रहा हूं। मैं कभी ये नहीं सोचता कि मुझे सब कुछ आता है और अब कुछ सीखने की जरूरत नहीं है। आप भी कभी ऐसा मत सोचना कि आप सब कुछ सीख गए हैं। सीखने के लिए हमेशा तैयार रहना।

Leave a Comment