Vande Bharat express Bhopal: पीएम मोदी ने 5 नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, इन राज्यों को मिली सौगात - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 15, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

Vande Bharat express Bhopal: पीएम मोदी ने 5 नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, इन राज्यों को मिली सौगात

आज देश को पांच और नई हाईटेक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिल गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से मंगलवार, 27 जून दोपहर 11 बजे देश को 5 नई वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत तमाम पार्टी के नेता मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले रांची-पटना, धारवाड़-केएसआर बेंगलुरु और गोवा (मडगांव)-मुंबई को वर्चुअली लॉन्च किया। बाद में मध्यप्रदेश की दो वंदे भारत भोपाल-इंदौर और रानी कमलापति-जबलपुर को झंडी दिखाई। ये दोनों ट्रेन एक साथ रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से रवाना हुईं। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘ये ट्रेनें मध्यप्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गोवा, बिहार और झारखंड में कनेक्टिविटी में सुधार करेंगी। देश में इस समय 18 वंदे भारत ट्रेन चल रही हैं। पहली वंदे भारत ट्रेन 2019 में नई दिल्ली-वाराणसी के बीच चलाई गई थी। इसके बाद नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच वंदे भारत ट्रेन चली थी। वंदे भारत ट्रेन पिछले साल गांधीनगर से मुंबई के बीच चलाई गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शहडोल में आयोजित कार्यक्रम में भी भाग लेंगे।

Related posts

Himachal Pradesh Kullu Major Fire : हिमाचल के कुल्लू में आग लगने से भारी नुकसान, मार्केट में कई दुकानें जलकर राख VIDEO

admin

भाजपा सांसद ने नूपुर शर्मा का खुलकर समर्थन करते हुए कहा, ‘सच कहना अगर बगावत है तो समझो हम भी बागी’

admin

Leave a Comment