Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
November 1, 2026
Daily Lok Manch
Recent अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय

अमेरिका पहुंचे पीएम मोदी, एयरपोर्ट पर रेड कार्पेट बिछाकर किया गया स्वागत, बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोग मौजूद रहे, देखें वीडियो

मंगलवार सुबह राजधानी दिल्ली से अमेरिका के तीन दिवसीय दौरे पर रवाना हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देर रात न्यूयॉर्क पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी का न्यूयॉर्क के जॉन एफ कैनेडी एयरपोर्ट पर रेड कार्पेट बिछाकर स्वागत किया गया। अमेरिकी चीफ प्रोटोकॉल ऑफिसर रूफस गिफर्ड, UN में भारत की राजदूत रुचिरा कंबोज और अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने उन्हें रिसीव किया। PM मोदी के स्वागत में भारतीय मूल के लोग भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री बुधवार 21 जून को UN के योग दिवस के कार्यक्रम को लीड करने के बाद 22 जून से अमेरिका के राजकीय मेहमान होंगे।

Leave a Comment