उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को अपने दूसरे कार्यकाल एक महीना पूरा कर लिया है। बता दें कि पिछले महीने 23 मार्च को धामी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। शनिवार को अपनी सरकार के 30 दिन पूरा करने के मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए कहा कि जनसेवा हेतु सदैव तत्पर हमारा संकल्प। उन्होंने लिखा कि आपका विश्वास प्रदेश सरकार के पिछले 30 दिनों के प्रमुख निर्णय व उपलब्धियां । उन्होंने कहा कि एक ही लक्ष्य, एक ही सपना सर्वश्रेष्ठ बने उत्तराखंड अपना। बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत से विधानसभा का उपचुनाव लड़ने जा रहे हैं। इस बार वह खटीमा से चुनाव हार गए थे।

