Rajasthan Churu Plane crash : गुजरात विमान त्रासदी के बाद आज एक और बड़ा हादसा, वायुसेना का सबसे शक्तिशाली फाइटर प्लेन जैगुआर क्रैश, दोनों पायलटों की मौत, पायलट ने खोया नियंत्रण, खेतों में गिरने से लगी भीषण आग - Daily Lok Manch
July 5, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

Rajasthan Churu Plane crash : गुजरात विमान त्रासदी के बाद आज एक और बड़ा हादसा, वायुसेना का सबसे शक्तिशाली फाइटर प्लेन जैगुआर क्रैश, दोनों पायलटों की मौत, पायलट ने खोया नियंत्रण, खेतों में गिरने से लगी भीषण आग

 



पिछले महीने गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान क्रैश में 241 लोगों की मौत हो गई थी। इसके साथ मेडिकल हॉस्टल में रहने वाले 30 जूनियर डॉक्टरों समेत स्टाफ के लोगों की भी जान चली गई थी। यह दुखद हादसा पिछले महीने 12 जून को हुआ था। अभी इस घटना को एक महीना पूरा भी नहीं हो पाया था कि आज एक बार फिर राजस्थान में दर्दनाक हादसा हुआ है। आज दोपहर राजस्थान के चूरू में देश का सबसे मजबूत प्लेन जैगुआर Jaguar लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

 


दोपहर करीब 1.25 बजे तक रतनगढ़ क्षेत्र के भानुदा गांव में विमान पर से पायलट ने अचानक नियंत्रण खो दिया और खेतों में जा गिरा। इस हादसे में विमान में सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई।

 



इस घटना को लेकर भारतीय वायुसेना ने गहरा दुख जताया है। साथ ही हादसे की वजह का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी (आंतरिक जांच) के आदेश दे दिए गए हैं। ये जांच इस बात की विस्तृत समीक्षा करेगी कि विमान दुर्घटनाग्रस्त कैसे हुआ।
हादसे के बाद विमान के छोटे-छोटे टुकड़े हो गए और आसपास की जमीन पर आग लग गई। प्लेन क्रैश के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई है।

 

प्लेन क्रैश की सूचना मिलते ही राजलदेसर पुलिस थाने का एक दल भी मौके पर रवाना किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विमान बहुत तेजी से नीचे आया और टकराते ही उसमें धमाका हो गया। घटनास्थल पर विमान का मलबा चारों ओर बिखरा पड़ा है और आग की लपटें उठती देखी गईं। कई चश्मदीदों ने बताया कि मलबे के बीच शवों के टुकड़े भी नजर आ रहे हैं, लेकिन यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विमान में कितने लोग सवार थे।


 

समाचार एजेंसी एएनआई ने रक्षा सूत्रों के हवाले से घटना की जानकारी दी। इसके अनुसार, हादसे का शिकार हुआ विमान भातीय वायुसेना का जगुआर फाइटर प्लेन था। हादसे की वजह का पता लगाया जा रहा है।

IAF ने की हादसे की पुष्टि
भारतीय वायुसेना (IAF) ने भी इस हादसे की पुष्टि कर दी है। IAF के अनुसार, यह हादसा रूटीन ट्रेनिंग मिशन के दौरान हुआ, जब चुरू के पास सेना का जगुआर एअरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे की वजह अभी सामने नहीं आई है। हादसे पर कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए गए हैं।

सूरतगढ़ से भरी थी उड़ान
वायुसेना के इस लड़ाकू विमान ने सूरतगढ़ से उड़ान भरी थी। विमान में 2 पायलट मौजूद थे, जिनकी जान चली गई है। हालांकि, रतनगढ़ के पास विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही वायुसेना ने 2 हेलीकॉप्टर घटनास्थल की ओर रवाना किए। वहीं, अब IAF की तरफ से कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए गए हैं।

 

पहले भी 2 बार क्रैश हो चुका है जगुआर
बता दें कि इससे पहले भी 2 बार जगुआर फाइटर प्लेन क्रैश हो चुके हैं। 3 महीने पहले भी ऐसा ही एक हादसा देखने को मिला था। अप्रैल में जामनगर एअरफील्ड से उड़ान भरने वाला जगुआर एअरक्राफ्ट क्रैश हो गया था। भारतीय वायुसेना के अनुसार तकनीकी खराबी के कारण यह हादसा हुआ था। वहीं, 7 मार्च को हरियाणा के अंबाला में भी जगुआर एअरक्राफ्ट क्रैश हो गया था।

 

Related posts

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में लू का अलर्ट, 11-12 जून से राहत के आसार

admin

Car Waterfall rolled down VIDEO : वाटरफॉल पर पिकनिक मनाने आए दंपति की कार ऊंचाई से लुढ़क कर गहरे कुंड में समा गई, बेटी को बचाने के लिए पिता ने लगा दी छलांग, घटनास्थल पर मौजूद लोग भी कूदे

admin

VIDEO Atik Ahmed Shivpuri Police van Cow dies गाय की दुखद मौत : अतीक अहमद की वैन से टकराकर गाय की मौत, हादसे के बाद तेज स्पीड से आ रही पुलिस वैन पलटने से बची, साबरमती जेल से प्रयागराज लाया जा रहा है माफिया, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment