Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 25, 2026
Daily Lok Manch
Recent अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय

ओछी हरकत : स्पेन के अखबार ने भारत की ग्रोथ अर्थव्यवस्था का उड़ाया “मजाक”, भाजपा ने जताया कड़ा एतराज

यूरोप के देश स्पेन के अखबार “ला वैनगार्डियआ” भारतीय अर्थव्यवस्था की तरक्की को लेकर एक कार्टून बनाकर मजाक उड़ाया है। इसके बाद भाजपा ने इस अखबार की हरकत पर कड़ा एतराज जताया है। इसके साथ सोशल मीडिया पर भी लोग इसे स्पेनिश अखबार के खिलाफ गुस्से में है। दरअसल, स्पेनिश वीकली न्यूजपेपर La Vanguardia ने भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था को लेकर फ्रंट पेज पर खबर छापी, जिसमें भारत की आर्थिक ग्रोथ को बीन बजाते हुए सपेरे के जरिए दर्शाया गया है। अखबार के पेज पर छपे सपेरे की टोकरी से एक सांप ग्राफ पर ऊपर बढ़ता हुआ दिखाया गया है, जिसका इस्तेमाल अर्थव्यवस्था की ग्रोथ को दिखाने के लिए किया गया है। बीजेपी सांसद पीसी मोहन ने कार्टून को ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘भारतीय अर्थव्यवस्था का वक्त’ एक स्पेनिश साप्ताहिक की टॉप स्टोरी है। जब भारत की मजबूत अर्थव्यवस्था को वैश्विक पहचान मिल रही है, तब आजादी के दशकों बाद भी हमारी छवि को सपेरों के रूप में चित्रित करना मूर्खता है। उन्होंने यह भी कहा कि विदेशी मानसिकता को बदलना एक मुश्किल काम है।यह आर्टिकल 9 अक्टूबर को स्पेनिश अखबार में छापा गया था, जिस पर भाजपा सांसद समेत काफी संख्या में लोगों ने अपना विरोध जताया है। बता दें कि भारत हाल में ही ब्रिटेन को पछाड़कर दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है।

Leave a Comment