Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 28, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

दूसरे दिन भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में की गई वृद्धि



लगातार दूसरे दिन तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि की है। मंगलवार को भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 80 पैसे की वृद्धि की थी। इसके साथ एलपीजी सिलेंडर में भी 50 रुपए बढ़ाए गए थे। ‌बुधवार को एक बार फिर से तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में दूसरे दिन बढ़ोतरी की है। दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के दाम 80 पैसे बढ़े हैं। अब दिल्ली में पेट्रोल 97.01 रुपए और डीजल 88.27 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं, मुंबई में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 85 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। यहां पेट्रोल की कीमत 111.67 रुपए प्रति लीटर जबकि डीजल की कीमत 95.85 रुपए प्रति लीटर हो गई है।

Leave a Comment