Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 26, 2026
Daily Lok Manch
Recent अंतरराष्ट्रीय

Peru Plane Crash : पेरू में बड़ा विमान हादसा: नाज्का टूरिस्ट प्लेन क्रैश, सभी 13 लोगों की दर्दनाक मौत

दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में शनिवार को एक बड़ा विमान हादसा हो गया। विश्व प्रसिद्ध नाज्का लाइन्स (Nazca Lines) के हवाई दर्शन कराने जा रहा एक छोटा टूरिस्ट विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में विमान में सवार सभी 13 लोगों की मौत हो गई। हादसे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है और अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारी जॉर्ज एंड्रेड के अनुसार, विमान में 11 पर्यटक और 2 क्रू मेंबर सवार थे। दुर्घटना में किसी के भी जीवित बचने की सूचना नहीं है।

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, विमान ने पास के ईका (Ica) शहर से उड़ान भरी थी। यह पर्यटकों को यूनेस्को विश्व धरोहर में शामिल प्राचीन नाज्का लाइन्स के हवाई दर्शन कराने जा रहा था। उड़ान के कुछ समय बाद ही विमान नाज्का लाइन्स के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर एक खेत में गिर गया।

हादसे के बाद विमान में भीषण आग लग गई, जिससे राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू करना मुश्किल हो गया। घटनास्थल पर पुलिस और आपातकालीन टीमें पहुंचीं, लेकिन विमान में सवार सभी लोगों की मौत हो चुकी थी।

प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर दुर्घटना के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि हादसा तकनीकी खराबी, मौसम या किसी अन्य वजह से हुआ।

Leave a Comment