रेलवे में यात्रियों को टिकट बुक कराने के लिए लंबी लाइनों से मिलेगी राहत, शुरू हुई नई सुविधा - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 6, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

रेलवे में यात्रियों को टिकट बुक कराने के लिए लंबी लाइनों से मिलेगी राहत, शुरू हुई नई सुविधा

रेलवे में टिकट बुक कराने के लिए यात्रियों को स्टेशन पर लंबी लाइनों में लगना पड़ता है। इससे समय की बर्बादी के साथ घंटों इंतजार करना भी पड़ता है। अब नई सुविधा में टिकट बुक कराने के लिए यात्रियों को सहूलियत होगी। भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए उन्हें वेटिंग और लंबी लाइनों से मुक्ति देते हुए टिकटिंग की नई सुविधा शुरू की है। इसके तहत रेल यात्री अब यात्रा टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट और मंथली पास के रिन्यूअल के लिए ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन पर पेटीएम, फोनपे, फ्रीचार्ज जैसे यूपीआई बेस्ड मोबाइल ऐप से क्यूआर कोड स्कैन कर डिजीटल पेमेंट कर सकेंगे। नई सुविधा में यात्री ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन से मिलने वाली सुविधाओं के लिए डिजिटल ट्रांजेक्शन से भी भुगतान कर सकेंगे। यात्री इसके जरिये एटीवीएम स्मार्ट कार्ड को भी रिचार्ज करा सकते हैं। रेलवे की तरफ से इस सुविधा को शुरू करने के मौके पर यात्रियों से अपील की कि ज्यादा से ज्यादा डिजिटल मोड में पेमेंट करें और लंबी लाइन से छुटकारा पाए।

Related posts

“डीएम का चश्मा छीन कर भाग गया बंदर”, मौके पर मौजूद अधिकारी-पुलिसकर्मी लगाते रहे गुहार, काफी देर तक सड़क पर जिलाधिकारी को खड़ा रहना पड़ा, देखें वीडियो

admin

हादसे के बाद ट्रेन की बोगी एक दूसरे पर चढ़ गईं, 5 की मौत कई घायल, देखें तस्वीरें

admin

डीजीपी एक्शन के बाद भी “यूट्यूबर” बॉबी कटारिया नहीं सुधरा, सोशल मीडिया पर दो और पोस्ट कर “रौब” झाड़ता नजर आया, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment