OMG Scare in the SKY Horrible Plan VIDEO : एरोप्लेन में पैसेंजर का पागलपन : हवाई सफर के दौरान यात्री ने विमान का इमरजेंसी गेट खोल डाला, 194 यात्रियों की सांस तेज हवा में अटकी रही, आरोपी अरेस्ट, देखें वीडियो - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 18, 2026
Daily Lok Manch
Recent अंतरराष्ट्रीय अपराध

OMG Scare in the SKY Horrible Plan VIDEO : एरोप्लेन में पैसेंजर का पागलपन : हवाई सफर के दौरान यात्री ने विमान का इमरजेंसी गेट खोल डाला, 194 यात्रियों की सांस तेज हवा में अटकी रही, आरोपी अरेस्ट, देखें वीडियो

हवाई सफर के दौरान यात्रियों को कई दिशा निर्देशों का पालन करना होता है। इसके लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने विमान यात्रा के दौरान यात्रियों के लिए गाइडलाइन भी जारी करता रहता है। ‌ लेकिन कुछ ऐसे भी यात्री होते हैं जो हवाई सफर में दिए गए दिशा निर्देशों का बिल्कुल पालन नहीं करते। ‌ ऐसे ही एक पैसेंजर ने दक्षिण कोरिया में हवाई सफर के दौरान इमरजेंसी गेट ही खोल दिया। यात्री की हरकत की वजह से विमान में मौजूद सभी यात्रियों की जान काफी देर तक मुश्किल में फंसी रही। बता दें कि शुक्रवार, 26 मई को साउथ कोरिया में एक विमान 194 यात्रियों के साथ हवा में उड़ रहा था। यह विमान यात्रियों को लेकर डेगू के दक्षिणी द्वीप से दक्षिण पूर्वी शहर जा रहा था। इसी बीच एक यात्री ने एरोप्लेन का इमरजेंसी गेट खोल दिया। उस समय यह विमान जमीन से लगभग 656 फीट ऊपर था और लैंडिंग की तैयारी कर रहा था। इमरजेंसी गेट खोलने की वजह से जहाज में हवा भर गई और तेज हवा लगने से कई यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जिसके बाद अफरातफरी मच गई। यह घटना डेगू एयरपोर्ट पर लैंड करने से कुछ देर पहले की है। 

हालांकि हवाई जहाज को सफलतापूर्व लैंड करवा लिया गया लेकिन कई यात्रियों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है। इस घटना पर एयरलाइन और सरकारी अधिकारियों ने कहा कि एक यात्री ने एशियाना एयरलाइंस की उड़ान का एक दरवाजा खोल दिया।‌ जिसकी वजह से 9 लोग बीमार हो गए। एएफपी के रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी व्यक्ति से सामान्य बातचीत करना मुश्किल है। वह घटना के बाद बेहद डरा और सहमा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस फ्लाइट में 48 एथलीट भी मौजूद थे। जो पास के शहर उल्सान में एक राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहे थे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Related posts

VIDEO Bollywood Actor Shah Rukh Khan Vaishnodevi Mandir Worship Film Jawan : बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान चेहरा ढंककर माता वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे, मंदिर में मत्था टेका और पूजा-अर्चना की

admin

साल के आखिरी महीने दिसंबर में भारत में हुई कारों की धुआंधार बिक्री, मारुति, हुंडई, महिंद्रा और किआ मोटर्स ने खूब कारें बेचीं

admin

Congress MP Rahul Gandhi Town Dance : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी गांव पहुंचे, आदिवासी समुदायों के साथ किया जमकर डांस

admin

Leave a Comment