पार्टी की नई रणनीति: एक साथ 500 डॉक्टर  भाजपा में हुए शामिल - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 30, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

पार्टी की नई रणनीति: एक साथ 500 डॉक्टर  भाजपा में हुए शामिल

इस साल के आखिरी में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को गुजरात के गांधीनगर में 500 डॉक्टर्स भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। ‌यह देश में पहला मौका है जब एक साथ इतने चिकित्सक किसी पार्टी में शामिल हुए हो। गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने राज्य में चिकित्सा क्षेत्र (मेडिकल) में अपनी पकड़ बनाने के लिए प्रसिद्ध डॉक्टरों को पार्टी में शामिल किया है। बता दें कि गुजरात की सत्ता में भाजपा पिछले 27 सालों से अपना राज कर रही है। 500 डॉक्टर्स का शामिल होना बीजेपी के लिए भारी समर्थन माना जा रहा है। रविवार को मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल की मौजूदगी में गांधीनगर में डॉक्टरों ने भाजपा की सदस्यता ली।

Related posts

कुछ दिन पहले तक भाजपा के विरोधी रहे असदुद्दीन ओवैसी मोदी सरकार के करीब हुए, केंद्रीय मंत्री ने की खूब तारीफ

admin

Bihar Assembly Election बिहार विधानसभा चुनाव : भाजपा ने 71 प्रत्याशियों की जारी की पहली लिस्ट, दोनों उपमुख्यमंत्री और 6 मंत्रियों को दिया टिकट, विधानसभा अध्यक्ष का कटा टिकट, देखें पूरी सूची

admin

आज शाम 6 बजे तक प्रमुख खबरों की सुर्खियां, जानिए एक नजर में

admin

Leave a Comment