August 19, 2026
Daily Lok Manch
Recent उत्तर प्रदेश

पार्टी हाईकमान ने यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के नाम का किया एलान, 6 प्रांतीय अध्यक्ष भी किए गए घोषित, देखें लिस्ट

(Congress UP state president name announced) : कांग्रेस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव के बीच आज पार्टी हाईकमान ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष के नाम का भी एलान कर दिया है। कांग्रेस ने यूपी की नई टीम का एलान कर दिया है। बुंदेलखंड के पार्टी के नेता बृजलाल खाबरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। खाबरी दलित समाज से आते हैं। वे जालौन-गरौठा से सांसद भी रहे हैं। इसके अलावा, राज्यसभा सदस्य की जिम्मेदारी भी निभाई है। वहीं यूपी कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष के साथ 6 प्रांतीय अध्यक्ष भी घोषित किए हैं। इनमें नसीमुद्दीन सिद्दीकी, अजय राय, नकुल दुबे, वीरेंद्र चौधरी, योगेश दीक्षित, अनिल यादव (इटावा) का नाम शामिल है। कांग्रेस की नई टीम के संबंध में महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने पत्र जारी किया है। वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव में मलिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच मुकाबला होगा। ‌ तीसरे उम्मीदवार केएन त्रिपाठी का नामांकन रद हो गया है। ‌मलिकार्जुन का राष्ट्रीय अध्यक्ष पद बनना लगभग तय माना जा रहा है।

UP Congress state president brajlal khabri

Leave a Comment