Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 21, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

जोशीमठ में लगातार हो रहे भू-धंसाव से लोगों में दहशत, सीएम धामी कल करेंगे हाईलेवल की मीटिंग

उत्तराखंड के जोशीमठ में लगातार भू-धंसाव से हड़कंप मचा हुआ है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार इस घटना पर निगाह लगाए हुए हैं। वहीं जोशीमठ में लगातार दरार चौड़ी होती जा रही है। जिससे लोग दहशत में है। जोशीमठ के मनोहर बाग वॉर्ड मे निरंतर बढ़ रहे भू-धंसाव को देखते हुए जीएमवीएन ने बड़ा फैसला लिया है। जीएमवीएन ने जिला प्रशासन के सुझाव पर रोपवे के संचालन को बंद करने का निर्णय लिया है। जिला प्रशासन ने हेलंग बाईपास और एनटीपीसी तपोवन विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना के निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी है. यह रोक अग्रिम आदेशों तक जारी रहेगी। वहीं, जोशीमठ में भू-धंसाव को देखते हुए गढ़वाल आयुक्त सुशील कुमार, आपदा प्रबंधन सचिव रंजीत कुमार सिन्हा सहित विशेषज्ञों की टीम ने प्रभावित क्षेत्रों का सर्वेक्षण किया।इसके साथ ही सीएम पुष्कर सिंह धामी देहरादून में चमोली जिले के जोशीमठ में मकानों में आई दरारों को लेकर शुक्रवार 6 जनवरी को हाई लेवल की मीटिंग करेंगे।जोशीमठ के मारवाड़ी में पिछले कई महीनों से भूस्खलन की घटनाएं हो रही थी, जिसके बाद अचानक बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग 58 से लगे जयप्रकाश पावर प्रोजेक्ट की कॉलोनी के अंदर से पानी दीवारों के अंदर से और जमीन के अंदर से फूटकर निकलने लगा। जोशीमठ में भू-धंसाव की समस्या को लेकर प्रशासन प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद पहुंचाने में जुटा है।

Leave a Comment