🌼आज का पंचांग 🌼
दिनांक – 05 अक्टूबर 2025
दिन – रविवार
विक्रम संवत् – 2082
अयन – दक्षिणायण
ऋतु – शरद
मास – आश्विन
पक्ष – शुक्ल
तिथि – त्रयोदशी दोपहर 03:03 तक तत्पश्चात् चतुर्दशी
नक्षत्र – शतभिषा सुबह 08:01 तक, तत्पश्चात् पूर्वभाद्रपद प्रातः 06:16 अक्टूबर 06 तक, तत्पश्चात् उत्तर भाद्रपद
योग – गण्ड शाम 04:34 तक तत्पश्चात् वृद्धि*
राहुकाल – शाम 04:41 से शाम 06:10 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)
सूर्योदय – 06:20
सूर्यास्त – 06:10 (सूर्योदय एवं सूर्यास्त उज्जैन मानक समयानुसार)
दिशा शूल – पश्चिम दिशा में
ब्रह्ममुहूर्त – प्रातः 04:43 से प्रातः 05:31 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)
अभिजीत मुहूर्त – सुबह 11:51 से दोपहर 12:39 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)
निशिता मुहूर्त – रात्रि 11:51 से रात्रि 12:40 अक्टूबर 06 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)
🌺 आज का सुविचार 🌼
मनुष्य को परिस्थितियाँ तंग नहीं करतीं, वे दुःख नहीं देतीं; पर उनके बारे में सोचना मनुष्य को मारता है।
5 अक्टूबर का राशिफल —
मेश
मेष राशि के जातकों को आज अधिक परिश्रम करनी पड़ सकती है। आज के दिन आपको अजनबी लोगों का सहयोग भी मिलेगा, जिससे रुके हुए कार्य में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में अचानक कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इससे आपको मिलने वाला लाभ प्रभावित हो सकता है। आपके विरोधी आज सक्रिय रहेंगे, लेकिन साहस और निर्णय क्षमता से आपको जीत प्राप्त होगी।
वर्ष
वृष राशि वालों का आज का दिन परेशान करने वाला रहेगा। जल्दबाजी से किए गए कार्य बिगड़ सकते हैं। इसलिए संयम बनाए रखना आपके लिए बेहतर होगा। आर्थिक मामलों में कुछ दबाव महसूस हो सकता है। किसी प्रकार की पारिवारिक संकोच निर्णय लेने में दबाव डाल सकती है। आज के दिन आपको शुभ समाचार भी प्राप्त होता दिख रहा है।
मिथुन
पारिवारिक मामलों में मिथुन राशि के जातकों को कुछ असमानता उभर सकती हैं। इससे आपको कुछ मानसिक अस्थिरता महसूस हो सकती है। आज आपके समाज में मान-सम्मान बढ़ सकती है। इसके साथ ही अप्रत्याशित लाभ की संभावना बनती दिख रही है। हालांकि, इस दौरान आर्थिक मामलों से जुड़े लेन-देन में आपको सावधानी बरतनी होगी।
कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन कुछ मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आज आपके द्वारा की गई मेहनत का फल थोड़ी देर से मिलेगा। आज आपको किसी आवश्यक कार्य के लिए दूर यात्रा करनी पड़ सकती है। इससे थकान महसूस होगी। मानसिक अशांति और कुंठा के कारण कुछ क्षणों के लिए मन विचलित रह सकता है।
सिंह
रविवार का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए अनुकूल रहने वाला है। आज आपके आपके सभी कार्य सहजता से पूरे होते नजर आएंगे। कार्यक्षेत्र में अच्छे अवसर मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार और व्यवसाय से संबंधित नए अनुभव प्राप्त होंगे। आपको खर्चों पर कंट्रोल करना होगा।
कन्या
कन्या राशि वालों का आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। परिवार में शुभ कार्यों का वातावरण बनेगा और किसी समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होता दिख रहा है। इसके लिए बेहतर होगा की आप अच्छा भजन करें। आज के दिन आपको लगातार शुभ समाचार प्राप्त होंगे।
तुला
तुला राशि वालों के कार्यक्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। इस दौरान एक के बाद एक कई समस्याओं का समाधान होता चला जाएगा। हालांकि, पेट या आंख से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है। इससे कार्यक्षेत्र में थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों के दांपत्य जीवन में सामंजस्य बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में जटिल कार्यों का समाधान आसानी से निकल जाएगा। मानसिक उलझनों के कारण सिरदर्द या तनाव महसूस हो सकता है। संतान से जुड़ी कोई चिंता परेशान कर सकती है। दिन के अंत में स्थिति आपके लिए बेहतर होती जाएगी।
धनु
धनु राशि वालों को आज वाहन या आवास से जुड़ी कुछ समस्याएं देखने को मिल सकती हैं। किसी शुभ समाचार के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आज के दिन आपको अपने मित्रों और सहयोगियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक रूप से दिन आपके अनुकूल रहेगा। पर्याप्त मात्रा में धन होते हुए भी आपको मानसिक शांति की कमी महसूस होती रहेगी।
मकर
मकर वालों को आज अपने मित्रों का सहयोग मिलेगा। किसी चल-अचल संपत्ति से संबंधित पारिवारिक विवाद सुलझ सकता है। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ने से व्यस्तता बनी रहेगी। सोच-समझकर किए गए कार्य में आपको सफलता प्राप्त होगी।
कुंभ
आर्थिक लिहाज से कुंभ राशि के लोगों का दिन सामान्य रहने वाला है। आज व्यर्थ के तर्क-वितर्क से समय व धन दोनों की हानि हो सकती है। इसलिए जरूरी है की आप अपने विवेक से काम लें। आपके नियोजित कार्यक्रम सफल होंगे और आर्थिक लाभ मिलेगा। मातुल पक्ष से लाभ प्राप्त हो सकता है। किसी पुराने मित्र या परिचित के आगमन से घर में रौनक बढ़ेगी।
मीन
मीन राशि के जातकों के लिए यह लाभ कमाने का अवसर है। अपनी सूझबूझ और व्यवहार के बल पर आप मनचाही सफलता प्राप्त कर सकते हैं। आज के दिन आपको जटिल परिस्थितियों से राहत मिलेगी। विरोधी भी आपके सामने आज टिक नहीं पाएंगे। स्वास्थ्य संबंधी किसी प्रकार की परेशानी से बचने के लिए खानपान में सावधानी बरते।

