Himachal Pradesh Accident : हिमाचल में दर्दनाक हादसा : गाड़ी गहरी खाई में गिरने से सात पुलिसकर्मियों की मौत, सीएम सुखविंदर ने जताया दुख - Daily Lok Manch Himachal Pradesh Chamba Accident
April 10, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

Himachal Pradesh Accident : हिमाचल में दर्दनाक हादसा : गाड़ी गहरी खाई में गिरने से सात पुलिसकर्मियों की मौत, सीएम सुखविंदर ने जताया दुख

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शुक्रवार 11 अगस्त को एक दर्दनाक हादसा हुआ है। इस हादसे में पुलिस कर्मियों की गाड़ी गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 7 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब उनकी गाड़ी तीसा बैरागढ़ मार्ग पर तरवाई पुल के पास पहुंची। हादसे के वक्त गाड़ी में 11 लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस के उच्च अधिकारी और जन प्रतिनिधि मौके की ओर रवाना हो गए हैं।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ट्वीट कर दुर्घटना पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि जिला चंबा के तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर आज सुबह हुई सड़क दुर्घटना में कुछ पुलिस कर्मियों सहित आम नागरिक की मृत्यु और अन्य कुछ के घायल होने का दुःखद् समाचार प्राप्त हुआ है। मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। जिला प्रशासन को घायलों को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।

Related posts

2 जून, सोमवार का पंचांग और राशिफल

admin

हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर भाजपा हाईकमान ने एक बार फिर भरोसा जताया, नेता प्रतिपक्ष बनाने पर काफी समय बाद पूर्व सीएम के चेहरे पर दिखाई दी “मुस्कान”, देखें वीडियो

admin

‘चाय की खुशबू को चाय वाले से बेहतर कौन जानेगा’, असम में बोले पीएम मोदी

admin

Leave a Comment