Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 20, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

हिमाचल प्रदेश में हुआ दर्दनाक हादसा, 16 की मौत,राहत बचाव कार्य जारी, पीएम मोदी ने जताया दुख

(Himachal Pradesh Kullu bus accident) : आज सुबह हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में हुए दर्दनाक हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई है। कई घायल बताए जा रहे हैं। अभी मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे यात्रियों से भरी प्राइवेट बस सैंज घाटी में दुर्घटना होने के बाद खाई में गिर गई। इस हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई है, जिनमें कई बच्चे भी शामिल है। बस में 45 लोग सवार थे। ‌ हादसे में बस के परखच्चे उड़ गए हैं। बताया जा रहा है कि सड़क पर मलबा गिरा था और ड्राइवर बस को साइड से निकाल रहा था। इस दौरान बस सड़क से नीचे खाई जा गिरी । सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस में मृतकों को बसों से निकाला और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया है।

अभी भी राहत बचाव कार्य जारी है। हादसे की जानकारी पाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जताया है। ‌पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में हुआ बस हादसा दिल दहला देने वाला है। इस दुखद घड़ी में मेरी शोक संवेदनाएं मृत परिवारों के साथ हैं। मुझे उम्मीद है कि जो घायल हुए हैं वे जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दुर्घटना में मारे गए मृतकों के परिजनों के प्रति गहरा शोक जताते हुए घायलों को राहत बचाव के लिए पुलिस प्रशासन अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 

Leave a Comment