रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और तीनों सेना प्रमुखों के साथ पीएम मोदी ने की हाई लेवल की मीटिंग, कुछ बड़ा होने वाला है, देखें वीडियो - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 24, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और तीनों सेना प्रमुखों के साथ पीएम मोदी ने की हाई लेवल की मीटिंग, कुछ बड़ा होने वाला है, देखें वीडियो


कुछ बड़ा होने वाला है ‌। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर राजधानी दिल्ली में हाई लेवल की बैठक की है।
पहलगाम आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को एक उच्च-स्तरीय बैठक बुलाई। बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और तीनों सेनाओं के प्रमुख मौजूद थे। बैठक में आतंकवादियों के खिलाफ रणनीति तैयार की गई। पीएम नरेंद्र मोदी ने पहले ही आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। यह मीटिंग पीएम आवास में चली। मीटिंग में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान और थलसेना अध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी और नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी भी मौजूद थे। उम्मीद जताई जा रही है कि इस बैठक में आतंकियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन और भविष्य की रणनीति तैयार हुई। पीएम मोदी ने पहले ही आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने सिंधु जल संधि (1960) को तत्काल स्थगित कर दिया है। यह संधि तभी बहाल की जाएगी, जब पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद का समर्थन करना बंद कर देगा।
अटारी एकीकृत चेक पोस्ट को तत्काल प्रभाव से बंद किया जा रहा है, जो लोग वैध दस्तावेजों के साथ इस मार्ग से भारत आए हैं, उन्हें 1 मई तक वापस पाकिस्तान लौटन होगा।

Related posts

आज शाम 7 बजे तक यह हैं प्रमुख खबरों की सुर्खियां, जानिए एक नजर में

admin

कांग्रेस की जन आभार रैली : हिमाचल में भाजपा के ऑपरेशन लोटस और शीतकालीन सत्र से एक दिन पहले सीएम सुखविंदर सभी कांग्रेस विधायकों के साथ कल करेंगे शक्ति प्रदर्शन

admin

13 जुलाई, रविवार का पंचांग और राशिफल

admin

Leave a Comment