Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
November 4, 2026
Daily Lok Manch
शिक्षा और रोज़गार

एक बार फिर डिफेंस मंत्रालय में विभिन्न पदों के लिए निकली वैकेंसी, देखें नोटिफिकेशन

तीन दिन पहले भी रक्षा मंत्रालय में विभिन्न पदों के लिए वैकेंसी निकाली गई थी। आज एक बार फिर रक्षा मंत्रालय में कई पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। बेरोजगार युवकों के लिए डिफेंस मंत्रालय में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है । बॉम्बे इंजीनियर ग्रुप एंड सेंटर, रक्षा मंत्रालय ने मल्टी टास्किंग स्टाफ सहित विभिन्न पदों पर कुल 65 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, स्टोर कीपर ग्रेड III के 3 पद, सिविलियन ट्रेड इंस्ट्रक्टर के 22 पद, कुक के 9 पद, लस्कर के 6 पद, मल्टी टास्किंग स्टाफ के 24 पद और बार्बर के 1 पद शामिल हैं। ज्यादा जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

Leave a Comment