Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 23, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड धर्म/अध्यात्म

Uttarakhand : उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने ली करवट, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, यमुनोत्री धाम में गिरे ओले

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। सोमवार को यमुनोत्री धाम में ओलावृष्टि भी हुई। इसके साथ ही धामों में ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने पर्वतीय इलाकों में आज ओलावृष्टि की आशंका जताई है। साथ ही कहीं-कहीं तेज गर्जना के साथ बिजली चमकेगी। मौसम विभाग की ओर से इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के पर्वतीय इलाकों के साथ मैदानी इलाकों में भी कहीं-कहीं बारिश और तेज गर्जना होने की आशंका है। जबकि मंगलवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और गर्जना हो सकती है।

Leave a Comment