उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने ली करवट, केदारनाथ में बर्फबारी और देहरादून में तेज आंधी चली - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 15, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने ली करवट, केदारनाथ में बर्फबारी और देहरादून में तेज आंधी चली

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट बदली।‌ सोमवार को राजधानी देहरादून में घने बादल छाए रहे उसके बाद तेज आंधी से एक बार फिर लोग सहम गए। ‌वहीं दोपहर बाद मौसम बदल गया और केदारनाथ में बर्फबारी हुई। दोपहर बाद चमोली में भी मौसम खराब हो गया। मसूरी में भी बादल छा गए और बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। देहरादून में तेज अंधड़ चलने लगा। ताजा पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण पहाड़ से लेकर मैदान तक बादल मंडरा रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा-बर्फबारी और ओलावृष्टि के आसार हैं। जबकि, निचले क्षेत्रों में तीव्र बौछारों के साथ ही आंधी चलने को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Related posts

Uttarakhand उत्तराखंड मंत्रियों को मिला बड़ा तोहफा : मंत्रियों के यात्रा भत्ते में बढ़ोतरी, जारी हुई सरकारी अधिसूचना

admin

Bird Watching Festival : उत्तराखंड के नैनीताल में 4 दिवसीय बर्ड वॉचिंग फेस्टिवल की हुई शुरुआत

admin

दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति कोविंद 28 नवंबर को आएंगे हरिद्वार

admin

Leave a Comment