Uttrakhand landslides: उत्तराखंड में एक बार फिर भूस्खलन होने से विशालकाय चट्टान खिसक गई, धूल के गुबार से चारों ओर छा गया अंधेरा, लोगों में मची भगदड़, देखें डरावना वीडियो  - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 3, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

Uttrakhand landslides: उत्तराखंड में एक बार फिर भूस्खलन होने से विशालकाय चट्टान खिसक गई, धूल के गुबार से चारों ओर छा गया अंधेरा, लोगों में मची भगदड़, देखें डरावना वीडियो 

उत्तराखंड में एक बार फिर भूस्खलन होने से चट्टान खिसक गई। जिसके बाद पत्थरों की बरसात होने लगी। ‌यह हादसा पिथौरागढ़ के भारत-चीन सीमा के पास हुआ। यहां तवाघाट-लिपुलेख राष्ट्रीय राजमार्ग पर गरबाधार में भयानक भूस्खलन हो गया। भूस्खलन होने से चट्टान नीचे खिसक गई और पत्थरों की बरसात होने लगी। जिससे धूल का गुबार उठ गया। धूल का गुबार उठने से चारों ओर अंधेरा छा गया। वहीं, चट्टान के दरकते ही मौके पर मौजूद कर्मचारियों और श्रमिकों में अफरा तफरी मच गई। सभी लोग सुरक्षित स्थान की ओर भागे। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मौके पर मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। वीडियो में घटनास्थल के पास पॉकलैंड मशीन भी नजर आ रही है। धारचूला के एसडीएम के मुताबिक, आदि कैलाश यात्रा के मद्देनजर सड़क पर काम चल रहा है। ऐसे में तीर्थयात्रियों की आवाजाही को सुविधाजनक बनाने के लिए सड़क को 18 मई तक खोल दिया जाएगा।

Related posts

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में 3 दिन तक मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का रेड अलर्ट, चार धाम यात्रियों की भी घटने लगी संख्या, मानसून की वजह से चार हेली सेवाएं बंद

admin

Rishabh pant airlift Mumbai : बीसीसीआई ने सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए टीम इंडिया के खिलाड़ी ऋषभ पंत को एअरलिफ्ट करके मुंबई भेजा,

admin

चार धाम यात्रा 2025 के लिए सभी तैयारियां पूरी : सीएम धामी

admin

Leave a Comment