Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 31, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड हेल्थ

विंटर कार्निवाल महोत्सव के दूसरे दिन सीएम धामी ने “साइकिल रैली” को दिखाई हरी झंडी, खुद भी साइकिल चलाकर लोगों का बढ़ाया उत्साह



पहाड़ों की रानी मसूरी में इन दिनों विंटर कार्निवाल महोत्सव की धूम मची हुई है। इस महोत्सव को देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचे हुए हैं। ‌ सोमवार 26 दिसंबर को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी विंटर कार्निवाल महोत्सव का शुभारंभ करने पहुंचे थे। सीएम धामी ने मसूरी में ही रात्रि प्रवास किया। मंगलवार 27 दिसंबर को मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी में साइकिल रैली को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान सीएम धामी ने कुछ दूर तक साइकिल भी चलाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए साइकिल रैली का आयोजन किया जा रहा है।

यह साइकिल रैली देहरादून से मसूरी तक होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड का नैसर्गिक सौन्दर्य पर्यटकों को आकर्षित करता है। राज्य सरकार द्वारा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य में सड़क, हवाई एवं रेल कनेक्टिविटी का तेजी से विस्तार हो रहा है। राज्य में नए टूरिस्ट डेस्टिनेशन विकसित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर जिलाधिकारी देहरादून सोनिका, अपर जिलाधिकारी के के मिश्रा, जिला पर्यटन अधिकारी जसपाल चौहान, जिला कमांडेंट होमगार्ड डॉ. राहुल सचान उपस्थिति थे।

Leave a Comment