नए वित्त वर्ष के पहले दिन सीएम धामी ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, राजस्व बढ़ाने के लिए निर्देश - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 4, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

नए वित्त वर्ष के पहले दिन सीएम धामी ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, राजस्व बढ़ाने के लिए निर्देश

नए वित्त वर्ष के पहले दिन शनिवार 1 अप्रैल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजधानी देहरादून स्थित सचिवालय में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की। इस बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को राजस्व बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। ‌बैठक के दौरान सीएम धामी ने राज्य के समग्र विकास के लिए आगामी रणनीतियों को लेकर अधिकारियों को तमाम दिशा निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि विभागों के लक्ष्य प्राप्ति के लिए धरातल पर किए गए कार्यों और भविष्य की कार्य योजना को लेकर नियमित समीक्षा की जाएगी। साल 2025 के लिए जो लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं, उसके तहत किए जा रहे कार्य और उनको तय समय पर पूरा किए जाने को लेकर विशेष ध्यान दिया जाए। इसके साथ ही जिन क्षेत्रों से राज्यों को राजस्व वृद्धि की संभावना है, उन उन क्षेत्रों को प्राथमिकता पर रखा जाए।

Related posts

राज्यपाल ने सीएम धामी पर आधारित पुस्तक का किया विमोचन

admin

Uttarakhand सीएम धामी ने 1905 हेल्पलाइन की समीक्षा कर शिकायतकर्ताओं से किया सीधा संवाद

admin

प्रधानमंत्री मोदी की कल देहरादून में होने वाली जनसभा के आसपास क्षेत्रों में स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद

admin

Leave a Comment