इगास पर्व पर सीएम धामी ने "लखपति दीदी" योजना का किया शुभारंभ, डेढ़ लाख महिलाओं को लखपति बनाने का रखा लक्ष्य - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 15, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

इगास पर्व पर सीएम धामी ने “लखपति दीदी” योजना का किया शुभारंभ, डेढ़ लाख महिलाओं को लखपति बनाने का रखा लक्ष्य


आज उत्तराखंड में इगास पर्व यानी बूढ़ी दीवाली धूमधाम के साथ मनाई जा रही है। ‌ इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजधानी देहरादून में लखपति दीदी योजना की शुरुआत कर दी गई है। मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के तहत सरकार ने राज्य की डेढ़ लाख महिलाओं को 2025 तक लखपति बनाने का लक्ष्य है। सीएम धामी ने कहा कि इस योजना से प्रदेश के स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं का फायदा होगा। इस योजना के जरिए महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी। समूहों से उन्होंने अपील की कि वे अपने समूहों से ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को जोड़ें। मेले से वे इस योजना के बारे में पूरी जानकारी लेकर जाएं। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी का कहना है कि हमारा लक्ष्य है कि 2025 तक प्रदेश की समूहों से जुड़ी तीन लाख 67 हजार महिलाओं को लखपति बनाया जाए। जब हमारा प्रदेश 25 साल का होगा, तब हमारी सवा लाख बहने इस योजना से जुड़ कर लखपति दीदी होंगी।

Related posts

केदारनाथ धाम को नहीं बनाया जाएगा राष्ट्रीय धरोहर, पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के असमंजस पर उत्तराखंड सरकार ने लगाया ब्रेक

admin

Uttarakhand सीएम धामी ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के सीएलएफ हेतु ₹1.20 करोड़ की 12 आर्थिक गतिविधियों का किया लोकार्पण

admin

विश्व प्रसिद्ध बाबा केदारनाथ- बदरीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री चारों धाम के कपाट बंद होने की “तिथि” की गई घोषित, जानें पूरा शेड्यूल

admin

Leave a Comment