August 26, 2026
Daily Lok Manch
अंतरराष्ट्रीय मनोरंजन

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के जन्मदिवस पर दुनिया की सबसे ऊंची इमारत दुबई की “बुर्ज खलीफा” जगमगाई, देखें वीडियो

(Shah Rukh Khan birthday celebration Dubai Burj Khalifa) बॉलीवुड के एक्टर और बादशाह शाहरुख खान ने कल्याणी 2 नवंबर को अपना 57वां जन्मदिवस धूमधाम के साथ मनाया। ‌ इस मौके पर शाहरुख खान के मुंबई स्थित मन्नत बंगले पर हजारों प्रशंसकों की भीड़ नजर आई। शाहरुख खान ने भी अपने फैंस को निराश नहीं किया। वह अपने बंगले से बाहर आए, अपना सिग्नेचर मूव दिखाया और हाथ हिलाकर फैंस का शुक्रिया अदा किया। उनके साथ उनके 9 साल के बेटे अबराम भी थे।


वहीं दूसरी ओर दुबई स्थित दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा में बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान का जन्म दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। बुर्ज खलीफा में शाहरुख खान की फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे का सॉन्ग के साथ खूब सजावट की गई। इमारत की रोशनी को देखने के लिए शाहरुख खान के सैकड़ों प्रशंसक मौजूद रहे। ‌

Shah Rukh Khan 57th birthday celebration Dubai Burj Khalifa

Leave a Comment