September 3, 2026
Daily Lok Manch
अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय

हिमाचल प्रदेश की 11 जगहों को अपने नक्शे में दिखाने पर भारत ने चीन को चेतावनी के साथ सख्त संदेश भी दिया


चीन ने अरुणाचल प्रदेश में एक बार फिर से कई जगहों के नाम बदल दिए हैं। ड्रैगन की इस शर्मनाक हरकत पर मोदी सरकार ने मुंह तोड़ जवाब दिया है। ‌ बता दें कि रविवार को चीन ने अपने नक्शे में अरुणाचल प्रदेश की 11 जगहों के नाम बदल दिए हैं। चीन ने पिछले 5 साल में तीसरी बार ऐसा किया है। इसके पहले 2021 में चीन ने 15 जगहों और 2017 में 6 जगहों के नाम बदले थे। मंगलवार 4 अप्रैल को भारत सरकार ने चीन चेतावनी के साथ संदेश भी जारी किया है। भारत ने कहा कि नाम बदलने से हकीकत नहीं बदल जाएगी। अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग था और आगे भी रहेगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब चीन ने इस तरह की कोशिश की हो, चीन पहले भी ऐसा कर चुका है, हम चीन के इस कदम को सिरे से खारिज करते हैं। उन्होंने कहा कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग है। उन्होंने कहा कि चीन भले ही अरुणाचल की जगहों का नाम बदले, लेकिन इससे हकीकत नहीं बदली जा सकती है।

Leave a Comment