रामनवमी पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजधानी इन देहरादून स्थित अपने निवास पर कन्याओं का पूजन का भोजन कराया। इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी की धर्मपत्नी भी मौजूद थीं। मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश की जनता को राम नवमी और मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के जन्म उत्सव पर शुभकामनाएं दी। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में कन्या पूजन कर भोजन कराया। बता दें कि सीएम योगी कई सालों से कन्या पूजन करते आ रहे हैं। नवरात्र के रामनवमी पर मुख्यमंत्री योगी गोरखपुर में कन्या पूजन करते हैं।

