मायावती के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बनने के बयान पर ओमप्रकाश राजभर ने भी कह दी बात - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 25, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राजनीतिक

मायावती के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बनने के बयान पर ओमप्रकाश राजभर ने भी कह दी बात

यूपी की राजधानी लखनऊ में बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र और विधायक उमाशंकर सिंह की सीएम योगी के साथ मुलाकात उसके बाद पार्टी सुप्रीमो मायावती की लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहीं गई मैं राष्ट्रपति नहीं प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बनना चाहती हूं। मायावती के इस बयान के बाद सोशल मीडिया के साथ नेताओं की भी प्रतिक्रियाएं आना शुरू हो गई हैं। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर का बयान सामने आया है। जहुराबाद से इस बार विधायकी का चुनाव जीते राजभर ने सतीश मिश्र और उमा शंकर सिंह की सीएम योगी से मुलाकात कर कहा कि यह लुकाछिपी का खेल है। विधानसभा चुनाव के पहले से ही सब कुछ चल रहा है। उसके बाद राजभर ने कहा कि मायावती का बयान आया कि हमें राष्ट्रपति नहीं बनना है बल्कि मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बनना है। कोई आपको रोक तो नहीं रहा है कि आप प्रधानमंत्री मत बनो मुख्यमंत्री मत बनो। भाजपा को जिताने का काम करो और प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बनने का सपना देखो यही तो उनका काम है। बता दे कि ओमप्रकाश राजभर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं।

Related posts

UP 15 IPS officer transfer : उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने 15 आईपीएस अधिकारियों के भी किए ट्रांसफर, आईजी-डीआईजी और एसपी भी बदले गए, इन्हें मिली यहां नई तैनाती, देखें लिस्ट

admin

Weather Update वेस्ट यूपी में फिर मौसम बदलेगा, कई जिलों में आंधी बारिश के आसार

admin

राहुल गांधी के ठग वाले बयान पर सीएम योगी ने किया पलटवार, कहा- कांग्रेस ने हमेशा से ही आस्था के साथ खिलवाड़ किया

admin

Leave a Comment