सीयूईटी यूजी प्रवेश परीक्षा के लिए एनटीए ने किया तारीखों में बदलाव - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 26, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय शिक्षा और रोज़गार

सीयूईटी यूजी प्रवेश परीक्षा के लिए एनटीए ने किया तारीखों में बदलाव


(CUET UG exam date change) : इस बार देश में पहली बार आयोजित हो रहे सीयूईटी यानी कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट कई बार तारीखों को बदलना पड़ रहा है। इससे पहले जब सीयूईटी के ऑनलाइन फार्म भरे गए थे उस समय चार से पांच बार आयोजन करने की प्रक्रिया की तारीख बढ़ाई गई थी। अब एक बार फिर से नेशनल टेस्टिंग एजेंसी एनटीए ने आयोजित होने वाली इस प्रवेश परीक्षा के लिए तारीखों में बदलाव किया है। परीक्षा अब 10 अगस्त के बजाय 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इसकी विस्‍तृत जानकारी जारी की है। नए शेड्यूल के अनुसार, अब प्रवेश परीक्षा 15 जुलाई से 20 अगस्त के बीच आयोजित होगी। इससे पहले, CUET-UG को 15 जुलाई से 10 अगस्त के बीच 10 दिनों की अवधि में आयोजित किया जाना था। NTA के अधिकारियों ने कहा, “बड़ी संख्या में आवेदन और विषयों के संयोजन के कारण परीक्षा की अवधि 10 दिनों तक बढ़ा दी गई है। CUET-UG में 14,90,000 उम्मीदवार शामिल होंगे। इन उम्मीदवारों ने लगभग 90 विश्वविद्यालयों के लिए 54,555 सब्‍जेक्‍ट कॉम्बिनेशन के लिए आवेदन किया है। इसे देखते हुए, परीक्षा की अवधि 20 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट https://cuet.samarth.ac.in/पर विजिट कर सकते हैं।

Related posts

यह रहेंगी आज की प्रमुख खबरें

admin

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिला 29वां विदेशी सर्वोच्च सम्मान, ओमान ने किया सम्मानित

admin

Central Government change name Nehru memorial केंद्र सरकार के नेहरू मेमोरियल का नाम बदले जाने पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा- नेहरू जी की पहचान उनके कर्म हैं, उनका नाम नहीं’

admin

Leave a Comment