अब कवि रहेंगे सुरक्षा के घेरे में, सियासत में एक बार फिर कुमार विश्वास का चमका सितारा - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
June 24, 2026
Daily Lok Manch
राजनीतिक राष्ट्रीय

अब कवि रहेंगे सुरक्षा के घेरे में, सियासत में एक बार फिर कुमार विश्वास का चमका सितारा

अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और कवि कुमार विश्वास अब सुरक्षा के घेरे में रहेंगे। विधानसभा चुनावी माहौल में कवि कुमार विश्वास दो दिनों से मीडिया और सोशल मीडिया में मुख्यमंत्री केजरीवाल पर लगाए गए आरोपों की वजह से सुर्खियों में हैं। अचानक कुमार विश्वास एक बार फिर से वहीं पंजाब विधानसभा चुनाव में अपनी जमीन तलाश रहे आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुसीबत बढ़ गई है। कुमार विश्वास को वाई (Y) श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। कुमार विश्वास अब सीआरपीएफ जवानों के सुरक्षा घेरे में रहेंगे। कवि कुमार विश्वास ने पिछले दिनों दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल पर खालिस्तान का समर्थन करने का आरोप लगाया था। इसके बाद केंद्र ने अब उन्हें यह सुरक्षा दी है। वहीं दूसरी ओर गृह मंत्रालय अब कुमार विश्वास के लगाए गए आरोपों को संज्ञान में लेते हुए पूरे मामले की जांच कराने की तैयारी कर रहा है।अपने बयान के बाद कुमार विश्वास का सियासत जगत में सितारा एक बार फिर से बुलंद होता दिख रहा है। वहीं यह भी चर्चा है कि विश्वास और भाजपा के बीच यह बार फिर से नजदीकियां बढ़ रहीं हैं। कुछ समय पहले भी कुमार विश्वास के बीजेपी में शामिल होने की चर्चाएं थीं। अब एक बार फिर से कुमार विश्वास भाजपा के करीब बताए जा रहे हैं।

Related posts

BJP 43 Foundation day भाजपा का स्थापना दिवस : अपने संबोधन में पीएम मोदी ने हनुमानजी का उदाहरण देते हुए कहा-भ्रष्टाचार और बुराइयों के लिए अगर कठोर होना पड़े तो पीछे मत हटो

admin

यूपी के सभी जिलों में 14 मार्च की लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, चालान और बैंक रिकवरी से जुड़े मामलों का होगा निपटारा

admin

Ahmedabad Plane Crash अहमदाबाद में हुए विमान क्रैश में एकमात्र जिंदा बचे यात्री से मिले पीएम मोदी, शख्स ने हादसे के आखिरी समय बताया डरावना मंजर

admin

Leave a Comment