Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 19, 2026
Daily Lok Manch
अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स

ओलंपिक खेलों में अब क्रिकेट की भी हुई एंट्री, अमेरिका के लॉस एंजिल्स में साल 2028 में होने वाले ओलंपिक में मिली मंजूरी




ओलंपिक खेलों में अब क्रिकेट की एंट्री हो चुकी है। लॉस एंजिलिस ओलिंपिक 2028 में क्रिकेट को भी आधिकारिक तौर पर शामिल कर लिया गया है।IOC कार्यकारी बोर्ड के अधिकारियों की बैठक में क्रिकेट समेत पांच खेलों को शामिल करने के फैसले पर मुहर लगाई गई। इनमें क्रिकेट के अलावा बेसबॉल/सॉफ्टबॉल, फ्लैग फुटबॉल, स्क्वॉश और लेक्रोस शामिल हैं। इसी महीने 13 अक्टूबर को इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी (IOC) ने लॉस एंजिलिस ओलिंपिक 2028 में क्रिकेट को शामिल करने के प्रस्ताव को स्वीकार किया था। इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी (IOC) ने 2028 लॉस एंजिल्स गेम्स में क्रिकेट और चार अन्य नए खेलों को शामिल करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। क्रिकेट इससे पहले साल 1900 के पेरिस ओलिंपिक में खेला गया था। यानी 128 साल बाद एक बार फिर ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी होगी। पिछले कई सालों से क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल करने की चली आ रही बहस पर इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी ने विराम लगा दिया है।

Leave a Comment