अब आम आदमी पार्टी भी आरएसएस की तर्ज पर करेगी अपना विस्तार, संजय सिंह ने किया एलान - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 4, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

अब आम आदमी पार्टी भी आरएसएस की तर्ज पर करेगी अपना विस्तार, संजय सिंह ने किया एलान

इस बार उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी पूरे जोर-शोर से मैदान में थी। पार्टी के राज्यसभा सांसद और यूपी प्रभारी संजय सिंह प्रदेश में चुनाव के लिए काफी समय से तैयारी किए हुए थे। लेकिन यूपी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी अपना खाता भी नहीं खोल सकी। अब संजय सिंह  यूपी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की तर्ज पर आम आदमी पार्टी का विस्तार करने जा रहे हैं। शनिवार को राजधानी लखनऊ पहुंचे संजय सिंह ने एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान इसकी जानकारी दी। इसके साथ उन्होंने भाजपा पर भी हमला बोला। आप नेता संजय सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विघटनकारी नीतियों से उत्तर प्रदेश और देश की जनता को जागरूक होकर अपनी बुद्धि और विवेक से आगे बढ़ना होगा‌, उन्होंने कहा कि पार्टी इसके लिए पूरे उत्तर प्रदेश में तिरंगा शाखाएं शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले छह महीने में इन शाखाओं का गठन किया जाएगा, एक जुलाई से तिरंगा शाखा प्रमुख बनाने का काम शुरू होगा, अगले छह महीनों में 10 हजार तिरंगा शाखा प्रमुख बनाए जाएंगे।

Related posts

यूपी में समाजवादी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट भी जारी की, देखें किसको कहां से मिला टिकट

admin

वाराणसी की ज्ञानवापी मामले में संरक्षण जारी रहेगा सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम फैसला

admin

UP Nagar nikay election : यूपी निकाय चुनाव का रास्ता साफ, राज्य निर्वाचन आयोग जल्द जारी करेगा अधिसूचना, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सीएम योगी ने किया स्वागत

admin

Leave a Comment