Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 20, 2026
Daily Lok Manch
अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स

नोवाक जोकोविच ने जीता विंबलडन खिताब, रोजर फेडरर को पीछे छोड़ा

(Novak Djokovic Wimbledon 2022 win) : नोवाक जोकोविच ने विंबलडन 2022 का खिताब अपने नाम कर लिया है। टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic) ने विंबलडन के पुरुष सिंगल्स का खिताब जीत लिया है। साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम के फाइनल मुकाबले में टॉप सीड जोकोविच ने ऑस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस को 4-6, 6-3, 6-4, 7-6 से हराया। पहले सेट में किर्गियोस ने शानदार सर्वस करते हुए जीत हासिल की। लेकिन वह इस लय को बरकरार नहीं रख पाए। जोकोविच ने दूसरे और तीसरे सेट को आसानी से अपने नाम किया। अंतिम सेट भी किर्गियोस ने जरूर टक्कर दी लेकिन यह काफी नहीं रहा। इसी के साथ नोवाक ने रोजर फेडरर को पीछे कर दिया है।

Leave a Comment