5 New Governor Appointment : अधिसूचना जारी : केंद्र सरकार ने पांच राज्यों के बदले राज्यपाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री वीके सिंह समेत इन्हें मिली नई जिम्मेदारी - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 17, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

5 New Governor Appointment : अधिसूचना जारी : केंद्र सरकार ने पांच राज्यों के बदले राज्यपाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री वीके सिंह समेत इन्हें मिली नई जिम्मेदारी

केंद्र की मोदी सरकार ने पांच राज्यों में राज्यपाल बदलने का एलान किया गया । राष्ट्रपति भवन की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार, जिन राज्यों में ये नियुक्तियां की गई है, उसमें केरल, बिहार, ओडिशा, मिजोरम और मणिपुर शामिल हैं। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का राज्यपाल बनाया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा 24 दिसंबर को की गई राज्यपालों की नियुक्ति के तहत पूर्व केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का और पूर्व सेना प्रमुख विजय कुमार सिंह को मिजोरम का राज्यपाल बनाया गया है। राष्ट्रपति भवन की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार, मिजोरम के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति को ओडिशा का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया हैं। वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा के मौजूदा राज्यपाल रघुबर दास का इस्तीफा भी स्वीकार कर लिया है। पूर्व केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

इस संबंध में राष्ट्रपति भवन की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। अजय कुमार भल्ला 1984 बैच के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं। अजय कुमार भल्ला को 22 अगस्त, 2019 को केंद्रीय गृह सचिव नियुक्त किया गया था। उन्होंने 22 अगस्त 2024 तक लगभग पांच वर्षों तक भारत के गृह सचिव के रूप में कार्य किया।हिंसाग्रस्त राज्य मणिपुर के गवर्नर पद की जिम्मेदारी अजय कुमार भल्ला को दी गई है। करीब एक साल से अधिक समय से हिंसा से जूझ रहे मणिपुर में शांति के प्रयासों में अजय कुमार भल्ला अहम भूमिका निभा सकते हैं। अजय कुमार भल्ला भारत के पूर्व गृह सचिव हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि उनका मणिपुर का राज्यपाल बनना काफी अहम है। भारतीय सेना के पूर्व अध्यक्ष जनरल वीके सिंह को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। बता दें कि जनरल वीके सिंह इससे पहले भारतीय जनता पार्टी की ओर से सांसद और केंद्र सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।



देखें पूरी लिस्ट–


मिजोरम के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया।


जनरल (डॉ.) विजय कुमार सिंह, पीवीएसएम, एवीएसएम, वाईएसएम (सेवानिवृत्त) को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया गया।


बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को केरल का राज्यपाल नियुक्त किया गया।


केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया।


अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

Related posts

Karnataka assembly election BJP 40 star campaigners List Release : कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची

admin

पीएम मोदी के नाम नया राजनीतिक कीर्तिमान टूटा, नेहरू का 62 साल पुराना रिकॉर्ड, सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बने

admin

Himachal Pradesh Panchayat and Municipal Election Postpone हिमाचल प्रदेश में पंचायत और नगर निकाय चुनाव टाले गए, सुखविंदर सिंह सरकार ने कहा- प्रदेश में अभी हालात नहीं, मुख्य सचिव ने लिखा पत्र

admin

Leave a Comment