सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली आस, गिर गई महाराष्ट्र सरकार, उद्धव ठाकरे ने कहा, 'शिवसेना को कोई नहीं छीन सकता' - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 10, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली आस, गिर गई महाराष्ट्र सरकार, उद्धव ठाकरे ने कहा, ‘शिवसेना को कोई नहीं छीन सकता’

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को फ्लोर टेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट से बड़ी आस थी। लेकिन ऐसा नहीं हो सका । जैसा कि पहले ही अंदेशा लगाया जा रहा था कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे इस्तीफा दे सकते हैं। देश की सर्वोच्च अदालत ने लंबी बहस के बाद आखिरकार बुधवार रात शिवसेना की दलीलों को खारिज करते हुए गुरुवार को ही फ्लोर टेस्ट कराने का आदेश दे दिया। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के कुछ देर बाद ही मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने फेसबुक लाइव पर आकार इस्तीफे का एलान कर दिया। सीएम पद के साथ उद्धव ठाकरे ने छोड़ी विधान परिषद की सदस्यता भी छोड़ दी। इस मौके पर उन्होंने कुछ भावुक बातें भी कहीं। ‌‌’उद्धव ठाकरे ने कहा कि जिन्हें सब कुछ दिया वो साथ छोड़ गए, जिन्हें कुछ नहीं दिया वो साथ हैं। सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद उद्धव ने कहा मेरे पास शिवसेना है, इसे कोई नहीं छीन सकता’।उन्होंने कहा कि किसके पास कितना संख्या बताएं इससे मुझे कोई मतलब नहीं। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के इस्तीफा देने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी ने अपनी सरकार बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं दूसरी और मुंबई में भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस लगातार मीटिंग कर रहे हैं। इसके साथ दिल्ली से भी भाजपा हाईकमान महाराष्ट्र हलचल पर और सक्रिय हो गया है। 

Related posts

पहलगाम आतंकी हमला : सर्वदलीय बैठक में विपक्षी दलों ने मोदी सरकार का किया समर्थन

admin

Watch video : बैलगाड़ी प्रतियोगिता को लेकर दो गुटों में बीच सड़क पर फिल्मी स्टाइल में हुई जमकर फायरिंग, लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे, देखें वीडियो

admin

Central Government Release Bharat Aataa महंगाई से राहत : केंद्र सरकार ने लॉन्च किया “भारत आटा”, देशभर में सस्ते दरों पर बेचा जाएगा, ग्राहक इन स्टोरों पर खरीद सकेंगे

admin

Leave a Comment