September 22, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

उत्तराखंड पहुंचे नितिन गडकरी ने टिहरी गढ़वाल में सीएम धामी से की मुलाकात, केंद्रीय मंत्री ने कहा- अगले साल जनवरी में देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे शुरू होगा

अपने चार दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार 6 मार्च को टिहरी गढ़वाल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की है। ‌ यहां पहुंचने पर सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। ‌नितिन गडकरी ने जानकारी दी कि देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस वे का काम दिसंबर तक पूरा हो जाएगा और जनवरी 2024 में इसे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। जिसके बाद देहरादून से दिल्ली की दूरी मात्र 2.30 घंटे में पूरी हो जाएगी, जिसके लिए अभीतक 6 से 7 घंटे लगते हैं। बता दें कि टिहरी से पहले नितिन गडकरी ने हरिद्वार और ऋषिकेश में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया था। ऋषिकेश में नितिन गडकरी परिवार संग परमार्थ निकेतन में रुके थे। यहां पर उनसे ऋषिकेश के विधायक और उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने मुलाकात की थी। ऋषिकेश में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया था कि देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस वे का अधिकांश काम पूरा हो चुका है। एक जनवरी 2024 तक देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस वे सभी के लिए खोल दिया जाएगा। देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस वे बनने के बाद देहरादून से दिल्ली का समय घट कर 2.30 घंटे हो जाएगा। अभी दिल्ली से देहरादून के बीच करीब 250 किमी का सफर तय करने में 6 से सात घंटे लगते है, लेकिन देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस वे से ये सफर मात्र 2.30 घंटे में हो जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ऑलवेदर रोड परियोजना साल भर चारधाम यात्रा को संभव बनाएगी. चारधाम यात्रा वर्तमान में छह महीने चलती है, लेकिन बार ऑलवेदर रोड परियोजना पूरी हो जाने के श्रद्धालु साल भर उत्तराखंड में मंदिरों के दर्शन कर सकते हैं।

Leave a Comment